लाडली बिहार बोर्ड

Class 9 Chemistry Question Answer

Q1. पदार्थ क्या है?

उत्तर: जो वस्तु स्थान घेरती है और जिसका द्रव्यमान होता है उसे पदार्थ कहते हैं।

Q2. गति क्या है?

उत्तर: किसी वस्तु की स्थिति में समय के साथ परिवर्तन को गति कहते हैं।

Q3. पदार्थ के कितने प्रकार होते हैं?

उत्तर: पदार्थ तीन प्रकार के होते हैं — ठोस, द्रव और गैस।

Q4. ठोस की विशेषताएँ लिखिए?

उत्तर: ठोस का निश्चित आकार और आयतन होता है तथा यह संपीड़ित नहीं होता।

Q5. द्रव की विशेषताएँ क्या हैं?

उत्तर: द्रव का आयतन निश्चित होता है लेकिन आकार निश्चित नहीं होता।

Q6. गैस की विशेषताएँ लिखिए?

उत्तर: गैस का न तो निश्चित आकार होता है और न ही निश्चित आयतन।

Q7. प्रसार क्या है?

उत्तर: कणों का स्वतः एक दूसरे में मिलना प्रसार कहलाता है।

Q8. तापमान बढ़ाने पर प्रसार क्यों बढ़ता है?

उत्तर: क्योंकि तापमान बढ़ने पर कणों की गति बढ़ जाती है।

Q9. भौतिक परिवर्तन क्या है?

उत्तर: जिसमें पदार्थ का केवल आकार या अवस्था बदलती है, भौतिक परिवर्तन कहलाता है।

Q10. रासायनिक परिवर्तन क्या है?

उत्तर: जिसमें नया पदार्थ बनता है उसे रासायनिक परिवर्तन कहते हैं।

Q11. तत्व क्या है?

उत्तर: वह शुद्ध पदार्थ जो केवल एक प्रकार के परमाणु से बना हो तत्व कहलाता है।

Q12. यौगिक क्या है?

उत्तर: दो या दो से अधिक तत्वों के निश्चित अनुपात में संयोजन से बना पदार्थ यौगिक कहलाता है।

Q13. मिश्रण क्या है?

उत्तर: दो या दो से अधिक पदार्थों का बिना रासायनिक संयोजन का मिश्रण कहलाता है।

Q14. समांगी मिश्रण क्या है?

उत्तर: जिसमें घटक समान रूप से मिले हों उसे समांगी मिश्रण कहते हैं।

Q15. विषमांगी मिश्रण क्या है?

उत्तर: जिसमें घटक समान रूप से न मिले हों उसे विषमांगी मिश्रण कहते हैं।

Q16. विलयन क्या है?

उत्तर: दो या अधिक पदार्थों का समांगी मिश्रण विलयन कहलाता है।

Q17. विलेय क्या है?

उत्तर: जो पदार्थ घुलता है उसे विलेय कहते हैं।

Q18. विलायक क्या है?

उत्तर: जिसमें विलेय घुलता है उसे विलायक कहते हैं।

Q19. संतृप्त विलयन क्या है?

उत्तर: जब और विलेय नहीं घुल सकता तो विलयन संतृप्त कहलाता है।

Q20. असंतृप्त विलयन क्या है?

उत्तर: जिसमें और विलेय घुल सकता है उसे असंतृप्त विलयन कहते हैं।

Q21. वाष्पीकरण क्या है?

उत्तर: द्रव का सतह से गैस में बदलना वाष्पीकरण कहलाता है।

Q22. संघनन क्या है?

उत्तर: गैस का द्रव में बदलना संघनन कहलाता है।

Q23. उर्ध्वपातन क्या है?

उत्तर: ठोस का सीधे गैस में बदलना उर्ध्वपातन कहलाता है।

Q24. क्रिस्टलीकरण क्या है?

उत्तर: शुद्ध ठोस क्रिस्टल प्राप्त करने की विधि क्रिस्टलीकरण कहलाती है।

Q25. छानना क्या है?

उत्तर: अघुलनशील ठोस को द्रव से अलग करने की विधि छानना कहलाती है।

Q26. आसवन क्या है?

उत्तर: उबलने के अंतर से द्रवों को अलग करने की विधि आसवन है।

Q27. अपकेंद्रण क्या है?

उत्तर: तेजी से घुमाकर भारी कणों को अलग करने की विधि अपकेंद्रण है।

Q28. परमाणु क्या है?

उत्तर: तत्व का सबसे छोटा कण जो रासायनिक क्रिया में भाग लेता है।

Q29. अणु क्या है?

उत्तर: दो या अधिक परमाणुओं का समूह अणु कहलाता है।

Q30. परमाणु संख्या क्या है?

उत्तर: परमाणु में प्रोटॉन की संख्या परमाणु संख्या कहलाती है।

Q31. द्रव्यमान संख्या क्या है?

उत्तर: प्रोटॉन और न्यूट्रॉन का योग द्रव्यमान संख्या है।

Q32. समस्थानिक क्या हैं?

उत्तर: समान परमाणु संख्या लेकिन अलग द्रव्यमान संख्या वाले परमाणु समस्थानिक हैं।

Q33. समभारिक क्या हैं?

उत्तर: समान द्रव्यमान संख्या लेकिन अलग परमाणु संख्या वाले परमाणु।

Q34. आयन क्या है?

उत्तर: आवेशित परमाणु या अणु को आयन कहते हैं।

Q35. धनायन क्या है?

उत्तर: धन आवेश वाला आयन धनायन कहलाता है।

Q36. ऋणायन क्या है?

उत्तर: ऋण आवेश वाला आयन ऋणायन कहलाता है।

Q37. संयोजकता क्या है?

उत्तर: किसी तत्व की संयोजन क्षमता संयोजकता कहलाती है।

Q38. रासायनिक सूत्र क्या है?

उत्तर: तत्वों के प्रतीकों द्वारा यौगिक को दर्शाने का तरीका रासायनिक सूत्र है।

Q39. द्रव्यमान संरक्षण का नियम लिखिए?

उत्तर: रासायनिक अभिक्रिया में कुल द्रव्यमान स्थिर रहता है।

Q40. निश्चित अनुपात का नियम क्या है?

उत्तर: यौगिक हमेशा निश्चित अनुपात में तत्वों से बनते हैं।

Q41. रासायनिक अभिक्रिया क्या है?

उत्तर: जिसमें नए पदार्थ बनते हैं वह प्रक्रिया रासायनिक अभिक्रिया है।

Q42. अभिकारक क्या हैं?

उत्तर: जो पदार्थ अभिक्रिया में भाग लेते हैं उन्हें अभिकारक कहते हैं।

Q43. उत्पाद क्या हैं?

उत्तर: अभिक्रिया के बाद बनने वाले पदार्थ उत्पाद कहलाते हैं।

Q44. उष्माक्षेपी अभिक्रिया क्या है?

उत्तर: जिसमें ऊष्मा निकलती है वह उष्माक्षेपी अभिक्रिया है।

Q45. उष्माशोषी अभिक्रिया क्या है?

उत्तर: जिसमें ऊष्मा अवशोषित होती है वह उष्माशोषी अभिक्रिया है।

Q46. PH मान क्या दर्शाता है?

उत्तर: किसी विलयन की अम्लीय या क्षारीय प्रकृति को दर्शाता है।

Q47. अम्ल क्या है?

उत्तर: जो H+ आयन देता है वह अम्ल है।

Q48. क्षार क्या है?

उत्तर: जो OH- आयन देता है वह क्षार है।

Q49. लवण क्या है?

उत्तर: अम्ल और क्षार की अभिक्रिया से बना पदार्थ लवण है।

Q50. उदासीनीकरण क्या है?

उत्तर: अम्ल और क्षार की अभिक्रिया से लवण और जल बनने की प्रक्रिया उदासीनीकरण कहलाती है।