लाडली बिहार बोर्ड

Class 12 Physics Question Answer

Q1. विद्युत क्षेत्र क्या है?

उत्तर: किसी आवेश के चारों ओर का वह क्षेत्र जहाँ वह अन्य आवेश पर बल लगाता है, विद्युत क्षेत्र कहलाता है।

Q2. कूलॉम का नियम लिखिए।

उत्तर: दो बिंदु आवेशों के बीच लगने वाला बल उनके आवेशों के गुणनफल के समानुपाती तथा दूरी के वर्ग के व्युत्क्रमानुपाती होता है।

Q3. विद्युत विभव क्या है?

उत्तर: किसी बिंदु पर प्रति इकाई आवेश को अनंत से उस बिंदु तक लाने में किया गया कार्य विद्युत विभव कहलाता है।

Q4. धारिता की परिभाषा दीजिए।

उत्तर: किसी चालक में संचित आवेश और विभवांतर के अनुपात को धारिता कहते हैं।

Q5. ओम का नियम क्या है?

उत्तर: स्थिर ताप पर किसी चालक में धारा, विभवांतर के समानुपाती होती है।

Q6. प्रतिरोध किन कारकों पर निर्भर करता है?

उत्तर: लंबाई, क्षेत्रफल, पदार्थ की प्रकृति तथा तापमान पर निर्भर करता है।

Q7. किर्चॉफ का प्रथम नियम लिखिए।

उत्तर: किसी जंक्शन पर आने वाली धाराओं का योग, जाने वाली धाराओं के योग के बराबर होता है।

Q8. किर्चॉफ का द्वितीय नियम क्या है?

उत्तर: किसी बंद परिपथ में कुल विभवांतर का बीजगणितीय योग शून्य होता है।

Q9. चुंबकीय क्षेत्र की परिभाषा दीजिए।

उत्तर: किसी चुंबक या धारा वहन करने वाले चालक के आसपास का क्षेत्र जहाँ चुंबकीय बल अनुभव होता है।

Q10. बायो-सावर्ट नियम क्या है?

उत्तर: धारा तत्व द्वारा उत्पन्न चुंबकीय क्षेत्र धारा के समानुपाती और दूरी के व्युत्क्रमानुपाती होता है।

Q11. लोरेंट्ज बल क्या है?

उत्तर: किसी आवेश पर विद्युत और चुंबकीय क्षेत्र के कारण लगने वाला कुल बल लोरेंट्ज बल कहलाता है।

Q12. एम्पियर का नियम लिखिए।

उत्तर: किसी बंद पथ के चारों ओर चुंबकीय क्षेत्र का रेखा समाकलन, उसमें प्रवाहित धारा के समानुपाती होता है।

Q13. विद्युत चुंबकीय प्रेरण क्या है?

उत्तर: चुंबकीय फ्लक्स में परिवर्तन के कारण उत्पन्न विद्युत वाहक बल को विद्युत चुंबकीय प्रेरण कहते हैं।

Q14. फैराडे का नियम लिखिए।

उत्तर: प्रेरित emf, चुंबकीय फ्लक्स के परिवर्तन की दर के समानुपाती होता है।

Q15. लेंज का नियम क्या है?

उत्तर: प्रेरित धारा की दिशा सदैव उस कारण का विरोध करती है जिससे वह उत्पन्न हुई है।

Q16. प्रत्यावर्ती धारा क्या है?

उत्तर: वह धारा जिसकी दिशा और परिमाण समय के साथ बदलता रहता है।

Q17. ट्रांसफॉर्मर का सिद्धांत क्या है?

उत्तर: ट्रांसफॉर्मर विद्युत चुंबकीय प्रेरण के सिद्धांत पर कार्य करता है।

Q18. विद्युत चुम्बकीय तरंग क्या है?

उत्तर: विद्युत और चुंबकीय क्षेत्र के दोलन से बनने वाली तरंग को विद्युत चुम्बकीय तरंग कहते हैं।

Q19. प्रकाश का द्वैत स्वभाव क्या है?

उत्तर: प्रकाश तरंग तथा कण दोनों के गुण प्रदर्शित करता है।

Q20. फोटोइलेक्ट्रिक प्रभाव क्या है?

उत्तर: प्रकाश के प्रभाव से धातु से इलेक्ट्रॉनों का उत्सर्जन फोटोइलेक्ट्रिक प्रभाव कहलाता है।

Q21. डी-ब्रॉग्ली तरंग क्या है?

उत्तर: प्रत्येक गतिमान कण के साथ जुड़ी तरंग को डी-ब्रॉग्ली तरंग कहते हैं।

Q22. परमाणु मॉडल क्या है?

उत्तर: परमाणु की संरचना को समझाने के लिए दिया गया सैद्धांतिक चित्रण परमाणु मॉडल कहलाता है।

Q23. बोर का सिद्धांत लिखिए।

उत्तर: इलेक्ट्रॉन निश्चित कक्षाओं में बिना ऊर्जा विकिरण के घूमते हैं।

Q24. नाभिकीय बल क्या है?

उत्तर: नाभिक के कणों को बांधे रखने वाला बल नाभिकीय बल कहलाता है।

Q25. रेडियोधर्मिता क्या है?

उत्तर: अस्थिर नाभिक का स्वतः विघटन होकर विकिरण उत्सर्जित करना रेडियोधर्मिता कहलाता है।

Q26. अर्धायु क्या है?

उत्तर: किसी रेडियोधर्मी पदार्थ की आधी मात्रा के क्षय होने में लगने वाला समय अर्धायु कहलाता है।

Q27. फिशन क्या है?

उत्तर: भारी नाभिक का छोटे नाभिकों में टूटना नाभिकीय विखंडन कहलाता है।

Q28. फ्यूजन क्या है?

उत्तर: दो हल्के नाभिकों का मिलकर भारी नाभिक बनाना नाभिकीय संलयन कहलाता है।

Q29. सेमीकंडक्टर क्या है?

उत्तर: जिन पदार्थों की चालकता चालक और कुचालक के बीच होती है उन्हें अर्धचालक कहते हैं।

Q30. p-n जंक्शन क्या है?

उत्तर: p-प्रकार और n-प्रकार अर्धचालक के संयोग को p-n जंक्शन कहते हैं।

Q31. डायोड क्या है?

उत्तर: वह अर्धचालक युक्ति जो धारा को एक ही दिशा में प्रवाहित होने देती है।

Q32. ट्रांजिस्टर क्या है?

उत्तर: यह अर्धचालक युक्ति है जिसका उपयोग प्रवर्धन और स्विचिंग के लिए होता है।

Q33. लॉजिक गेट क्या है?

उत्तर: डिजिटल सर्किट का मूल तत्व जो लॉजिक ऑपरेशन करता है।

Q34. AND गेट का कार्य क्या है?

उत्तर: आउटपुट तभी 1 होता है जब दोनों इनपुट 1 हों।

Q35. OR गेट क्या है?

उत्तर: किसी एक इनपुट के 1 होने पर आउटपुट 1 मिलता है।

Q36. NOT गेट क्या है?

उत्तर: यह इनपुट का उल्टा आउटपुट देता है।

Q37. संधारित्र की ऊर्जा का सूत्र लिखिए।

उत्तर: U = 1/2 CV²

Q38. शक्ति का सूत्र क्या है?

उत्तर: P = VI

Q39. तरंगदैर्घ्य क्या है?

उत्तर: दो क्रमागत शिखरों या गर्तों के बीच की दूरी तरंगदैर्घ्य कहलाती है।

Q40. आवृत्ति क्या है?

उत्तर: प्रति सेकंड दोलनों की संख्या आवृत्ति कहलाती है।

Q41. विवर्तन क्या है?

उत्तर: तरंगों का अवरोध के किनारों से मुड़ना विवर्तन कहलाता है।

Q42. व्यतिकरण क्या है?

उत्तर: दो तरंगों के मिलने से बनने वाला उज्ज्वल और अंधकार पट्टियों का पैटर्न व्यतिकरण कहलाता है।

Q43. ध्रुवण क्या है?

उत्तर: तरंगों के दोलन को एक दिशा में सीमित करना ध्रुवण कहलाता है।

Q44. दर्पण सूत्र लिखिए।

उत्तर: 1/f = 1/v + 1/u

Q45. आवर्धन क्या है?

उत्तर: प्रतिविम्ब की ऊँचाई और वस्तु की ऊँचाई के अनुपात को आवर्धन कहते हैं।

Q46. अपवर्तन क्या है?

उत्तर: प्रकाश का एक माध्यम से दूसरे माध्यम में जाने पर मुड़ना अपवर्तन कहलाता है।

Q47. स्नेल का नियम क्या है?

उत्तर: sin i / sin r = स्थिरांक (अपवर्तनांक)

Q48. क्रिटिकल एंगल क्या है?

उत्तर: वह आपतन कोण जिस पर अपवर्तन कोण 90° हो जाता है।

Q49. पूर्ण आंतरिक परावर्तन क्या है?

उत्तर: जब प्रकाश सघन माध्यम से विरल माध्यम में क्रिटिकल एंगल से अधिक कोण पर गिरता है और पूर्णतः परावर्तित हो जाता है।

Q50. लेजर क्या है?

उत्तर: यह अत्यंत एकरंगी, समांतर और तीव्र प्रकाश स्रोत है।