Q1. जीव विज्ञान क्या है?
उत्तर: जीवों के अध्ययन को जीव विज्ञान कहते हैं।
Q2. कोशिका क्या है?
उत्तर: जीवों की संरचनात्मक और क्रियात्मक इकाई को कोशिका कहते हैं।
Q3. ऊतक क्या है?
उत्तर: समान संरचना और कार्य वाली कोशिकाओं के समूह को ऊतक कहते हैं।
Q4. पादप ऊतक के प्रकार बताइए।
उत्तर: विभज्योतक ऊतक और स्थायी ऊतक।
Q5. जंतु ऊतक के प्रकार बताइए।
उत्तर: उपकला, संयोजी, पेशी और तंत्रिका ऊतक।
Q6. प्रकाश संश्लेषण क्या है?
उत्तर: पौधों द्वारा सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में भोजन बनाने की प्रक्रिया प्रकाश संश्लेषण कहलाती है।
Q7. श्वसन क्या है?
उत्तर: भोजन के ऑक्सीकरण से ऊर्जा प्राप्त करने की प्रक्रिया श्वसन कहलाती है।
Q8. पाचन क्या है?
उत्तर: जटिल भोजन को सरल रूप में बदलने की प्रक्रिया पाचन कहलाती है।
Q9. उत्सर्जन क्या है?
उत्तर: शरीर से अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने की प्रक्रिया उत्सर्जन कहलाती है।
Q10. रक्त क्या है?
उत्तर: रक्त एक तरल संयोजी ऊतक है जो पदार्थों का परिवहन करता है।
Q11. हृदय का कार्य क्या है?
उत्तर: हृदय पूरे शरीर में रक्त का संचार करता है।
Q12. धमनियां क्या होती हैं?
उत्तर: जो रक्त को हृदय से शरीर के भागों तक ले जाती हैं उन्हें धमनियां कहते हैं।
Q13. शिराएं क्या होती हैं?
उत्तर: जो रक्त को शरीर से हृदय तक लाती हैं उन्हें शिराएं कहते हैं।
Q14. पौधों में परिवहन कैसे होता है?
उत्तर: जाइलम और फ्लोएम द्वारा।
Q15. हार्मोन क्या हैं?
उत्तर: शरीर की क्रियाओं को नियंत्रित करने वाले रासायनिक संदेशवाहक हार्मोन कहलाते हैं।
Q16. प्रजनन क्या है?
उत्तर: अपने जैसे नए जीव उत्पन्न करने की प्रक्रिया प्रजनन कहलाती है।
Q17. लैंगिक प्रजनन क्या है?
उत्तर: नर और मादा जनन कोशिकाओं के संयोग से होने वाला प्रजनन लैंगिक प्रजनन कहलाता है।
Q18. अलैंगिक प्रजनन क्या है?
उत्तर: बिना जनन कोशिकाओं के संयोग के होने वाला प्रजनन अलैंगिक प्रजनन कहलाता है।
Q19. डीएनए क्या है?
उत्तर: आनुवंशिक जानकारी को संग्रहित करने वाला अणु डीएनए कहलाता है।
Q20. अनुवांशिकता क्या है?
उत्तर: माता-पिता से संतान में गुणों का स्थानांतरण अनुवांशिकता कहलाता है।
Q21. विविधता क्या है?
उत्तर: एक ही प्रजाति के जीवों में पाए जाने वाले अंतर को विविधता कहते हैं।
Q22. विकास क्या है?
उत्तर: समय के साथ जीवों में होने वाले परिवर्तन विकास कहलाते हैं।
Q23. अनुकूलन क्या है?
उत्तर: वातावरण के अनुसार जीवों में होने वाले परिवर्तन अनुकूलन कहलाते हैं।
Q24. पारिस्थितिकी तंत्र क्या है?
उत्तर: जीवों और उनके वातावरण के बीच संबंधों का तंत्र पारिस्थितिकी तंत्र कहलाता है।
Q25. खाद्य शृंखला क्या है?
उत्तर: ऊर्जा के स्थानांतरण की श्रृंखला को खाद्य शृंखला कहते हैं।
Q26. खाद्य जाल क्या है?
उत्तर: कई खाद्य शृंखलाओं के आपस में जुड़े जाल को खाद्य जाल कहते हैं।
Q27. उत्पादक क्या हैं?
उत्तर: जो अपना भोजन स्वयं बनाते हैं उन्हें उत्पादक कहते हैं।
Q28. उपभोक्ता क्या हैं?
उत्तर: जो अपना भोजन दूसरों पर निर्भर होकर प्राप्त करते हैं उन्हें उपभोक्ता कहते हैं।
Q29. अपघटक क्या हैं?
उत्तर: मृत जीवों को विघटित करने वाले जीव अपघटक कहलाते हैं।
Q30. ओजोन परत का महत्व क्या है?
उत्तर: यह सूर्य की हानिकारक पराबैंगनी किरणों से पृथ्वी की रक्षा करती है।
Q31. किडनी का कार्य क्या है?
उत्तर: रक्त को छानकर अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालना।
Q32. न्यूरॉन क्या है?
उत्तर: तंत्रिका तंत्र की मूल इकाई को न्यूरॉन कहते हैं।
Q33. प्रतिवर्त क्रिया क्या है?
उत्तर: किसी उत्तेजना के प्रति त्वरित और स्वतः होने वाली प्रतिक्रिया प्रतिवर्त क्रिया कहलाती है।
Q34. पौधों में वाष्पोत्सर्जन क्या है?
उत्तर: पत्तियों से जल के वाष्प के रूप में निकलने की प्रक्रिया वाष्पोत्सर्जन कहलाती है।
Q35. बीज क्या है?
उत्तर: निषेचित अंडाशय से बनने वाली संरचना बीज कहलाती है।
Q36. अंकुरण क्या है?
उत्तर: बीज से नए पौधे का निकलना अंकुरण कहलाता है।
Q37. जनसंख्या क्या है?
उत्तर: किसी क्षेत्र में रहने वाले एक ही प्रजाति के जीवों का समूह जनसंख्या कहलाता है।
Q38. समुदाय क्या है?
उत्तर: विभिन्न प्रजातियों की जनसंख्या का समूह समुदाय कहलाता है।
Q39. बायोडिग्रेडेबल कचरा क्या है?
उत्तर: जो कचरा सूक्ष्मजीवों द्वारा विघटित हो सकता है वह बायोडिग्रेडेबल कचरा कहलाता है।
Q40. नॉन-बायोडिग्रेडेबल कचरा क्या है?
उत्तर: जो कचरा आसानी से विघटित नहीं होता उसे नॉन-बायोडिग्रेडेबल कचरा कहते हैं।
Q41. रक्तचाप क्या है?
उत्तर: रक्त द्वारा धमनियों की दीवारों पर डाला गया दबाव रक्तचाप कहलाता है।
Q42. हीमोग्लोबिन क्या है?
उत्तर: लाल रक्त कोशिकाओं में पाया जाने वाला प्रोटीन जो ऑक्सीजन का परिवहन करता है।
Q43. प्रतिरक्षा क्या है?
उत्तर: रोगों से लड़ने की शरीर की क्षमता प्रतिरक्षा कहलाती है।
Q44. टीकाकरण क्या है?
उत्तर: रोगों से बचाव के लिए वैक्सीन देने की प्रक्रिया टीकाकरण कहलाती है।
Q45. प्लाज्मा क्या है?
उत्तर: रक्त का तरल भाग प्लाज्मा कहलाता है।
Q46. प्लेटलेट्स का कार्य क्या है?
उत्तर: रक्त का थक्का बनाने में सहायता करना।
Q47. जीवाश्म क्या हैं?
उत्तर: प्राचीन जीवों के अवशेष या उनके चिन्ह जीवाश्म कहलाते हैं।
Q48. प्राकृतिक चयन क्या है?
उत्तर: अनुकूल गुणों वाले जीवों का जीवित रहना प्राकृतिक चयन कहलाता है।
Q49. पर्यावरण संरक्षण क्यों आवश्यक है?
उत्तर: जीवन के संतुलन और संसाधनों की रक्षा के लिए।
Q50. सतत विकास क्या है?
उत्तर: संसाधनों का ऐसा उपयोग जिससे भविष्य की पीढ़ियों की आवश्यकताएं प्रभावित न हों।